परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना के बरवा गांव निवासी कन्हैया यादव ने बुधवार की शाम थाने में आवेदन देकर गांव के मिथिलेश यादव व दो अन्य लोगों पर घर में चोरी करने की प्राथमिकी कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सभी आरोपित 25 अक्टूबर की रात बांस का चचरा तोड़कर घर में प्रवेश कर गए तथा बक्सा का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने की अंगूठी, कान की बाली, मंगलसूत्र एवं चांदी का पायल व 50 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली और बक्से को बाहर फेंक दिया। कहा कि मवेशी बेचकर रुपये अपनी पुत्री की शादी के लिए रखा था। आरोप लगाया है कि चोरी मामले में मिथिलेश यादव पूर्व में भी दो बार जेल जा चुका है। इस संबंध में थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि प्राथमिकी कर मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…