परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज छठ पूजा के दौरान व्रतियों की सुविधा के लिए शहर के वार्ड संख्या पांच के नागरिकों द्वारा सड़क मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। लोग सड़क पर बने गड्ढे में मिट्टी डालकर उसे पाटने का काम कर रहे हैं। इस संबंध में वीरेश पाठक, मनोज सिंह आदि ने बताया कि समाजसेवी चंदन कुमार पटेल एवं अन्य लोगों के सहयोग से यह कार्य चल रहा है।
ज्ञात हो कि बैंक चौक से मांझी-बरौली पथ काफी जर्जर हाे गई थी। इस पर असंख्य गड्ढे हो गए थे। इस पर वाहन तो दूर की बात पैदल चलना भी मुश्किल था। वीरेश पाठक ने बताया कि नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी से बैंक चौक और चेतनापुरी की सड़क को बनाने के लिए कई बार मांग की गई लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। इसके बाद छठ पूजा में परेशानी को देखते हुए इसकी मरम्मत करने का निर्णय लिया गया।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…