आंदर: मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के पतार स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में सोमवार को प्रधानाध्यापक प्रशांत कुमार सिंह की देखरेख में छात्राओं द्वारा मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने प्रतिभा प्रस्तुत वाहवाही लूटी। प्राधानाध्यापक ने बताया कि कक्षा आठ की नंदनी कुमारी, वंदना कुमारी, कक्षा सात की अंजली कुमारी, काजल कुमारी, प्रिंसी कुमारी, खुशबू कुमारी एवं रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा आठ की सोनम कुमारी, पूजा कुमारी, खुशी खातून तथा सात कक्षा सात की छात्रा शिबू कुमारी ने भाग लिया।

इस मेहंदी प्रतियोगिता में विद्यालय की शिक्षिका प्रीति राय का विशेष योगदान रहा। छात्राओं ने आकर्षक व सुंदर मेहंदी लगाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर शिक्षक रामप्रसाद सिंह, प्रमिला कुमारी, मीना देवी, पुष्पा कुमारी, वीरेंद्र बैठा आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024