परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के उजांय स्थित केंद्रीय विद्यालय महाराजगंज में सोमवार को प्राचार्य अभिमन्यु यादव की देखरेख में स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक इल्तेफात अहमद, डा. सुनील कुमार तथा एएनएम नीतू सिंह द्वारा विद्यालय के करीब 61 बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में बच्चो के कान, आंख, नाक, लंबाई, वजन आदि की जांच कर आवश्यक परामर्श दिए गए तथा दवा का वितरण किया गया।
साथ ही बच्चों को फास्ट फूड से बचने एवं मोटा अनाज का सेवन करने की सलाह दी गई। चिकित्सकों की टीम ने बच्चों को बताया कि स्वास्थ्य संबंधित कोई परेशानी होने पर स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर चिकित्सक से सलाह लें तथा उचित इलाज कराएं। इस अवसर पर शिक्षक मनोज कुमार पासवान, अमित कुमार, शमसुन निशा, संदीप कुमार साह, आशुतोष कुमार, संदीप राज तथा संजय कुमार यादव आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…