✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के बरंवा गांव स्थित जानकी संस्कृत आवासीय गुरुकुल के समीप शुक्रवार की शाम तेज हवा के कारण शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से पेड़ में आग लग गई। अभी लोग कुछ समझ पाते करीब एक दर्जन हरे पेड़ झुलस गए। इस दौरान अफरा तफरी मच गई।
ग्रामीण इधर- उधर भागने लगे। ग्रामीणों ने घटना की सूचना विद्युत विभाग को दी। साथ ही अग्निशमन दल को सूचना दी। कुछ ही देर में अग्निशमन दल पहुंच ग्रामीणों की मदद से अगलगी की घटना पर काबू पाया। ग्रामीण ददन पाठक, नीरज पाठक, प्रकाश दुबे, सुरेंद्र दुबे, दीपनारायण तिवारी, चंदन तिवारी आदि ने बताया कि अग्निशमन की मदद से आग पर काबू नहीं पाया गया होता तो आग गांव की तरफ बढ़ती जा रही थी और बड़ी घटना हो सकती थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…