नौतन: पुरानी रंजिश में हुई मारपीट में दोनों पक्षों ने कराई प्राथमिकी

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के पचलखी गांव में गुरुवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इस घटना में दोनों तरफ से महिला पुरुष सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। इस मामले में दोनों पक्षों द्वारा थाने में आवेदन देकर एक-दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई है। इस मामले में एक पक्ष से घायल गुड्डू कुमार ने थाने में आवेदन देकर गांव के एक युवक पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

वहीं दूसरे पक्ष से घायल मोहन यादव ने गांव के ही गुड्डू यादव, गुड़िया कुमारी एवं छठी देवी पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी कर मामले की छानबीन की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026