आंदर: अगलगी की घटना में आधा दर्जन घर जले, चार लाख की संपत्ति जलकर हुई राख

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के शिवरी भरटोलिया गांव में बुधवार की रात आग लगने से आधा दर्जन घर जलकर राख हो गए। इस घटना में घर में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन, फर्नीचर समेत करीब चार लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही असांव थाना की टीम व अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंची और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाई। आग लगने के सही कारण का पता नहीं चल सका है, लेकिन शंका जताई जा रही है कि चूल्हे से उड़ी चिंगारी से आग लगी होगी। बताया जाता है कि बुधवार की रात कृष्णा गुप्ता के घर के सभी सदस्य भोजन करने के बाद सो गए थे।

इस दौरान उनके घर में लग गई। स्वजन अभी कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते कन्हैया गुप्ता, हरिहर गुप्ता, संदीप गुप्ता, हरिलाल गुप्ता, रघुवर गुप्ता के घर को भी अपने आगोश में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही जिला पार्षद अरविंद कुमार यादव घटनास्थल पर पहुंचकर अग्निशमन एवं असांव थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की गाड़ी व थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाए। इस अगलगी में कपड़ा, फर्नीचर, अनाज, बर्तन समेत करीब चार लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख होने का अनुमान है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026