परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के बलडीहा पंचायत के गांधी आश्रम भवन और भादा पंचायत भवन परिसर में गुरुवार को बीडीओ सुशील कुमार एवं सीओ अजय कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में आपकी सरकार आपके द्वार के बैनर तले जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में पंचायत के ग्रामीणों द्वारा राशन कार्ड में नाम जोड़ने, राशन कार्ड से वंचितों को राशन कार्ड बनाने, भूमि विवाद, अतिक्रमण, नल जल योजना आदि से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई।
जनता दरबार में कई लोगों ने आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। पदाधिकारीद्वय द्वारा संबंधित कर्मियों को शीघ्र मामले का गहनता से जांच कर 72 घंटे के अंदर निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर मौके पर राजस्व पदाधिकारी रितेश कुमार, आवास पर्यवेक्षक दिग्विजय सिंह, मुखिया रमेश कुमार राम, वार्ड सदस्य ललन राय, स्वच्छता पर्यवेक्षक धर्मेंद्र कुमार, संजय पासवान, सामुदायिक समन्यवक देवीदयाल प्रभाकर आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…