परवेज अख्तर/सिवान: आंदर प्रखंड के बरंवा स्थित जानकी संस्कृति प्राथमिक, मध्य, उच्च सह आवासीय महाविद्यालय गुरुकुल परिसर में प्राचार्य विजय प्रकाश पाठक उर्फ ददन पाठक की देखरेख में रविवार को शिष्यों द्वारा 350 पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। इसके साथ ही इन पौधों की सुरक्षा की जिम्मेवारी ली गई। प्राचार्य ने बताया कि सेव, अंगूर, मोहगनी, औषधीय समेत अन्य फलदार व छायादार पौधे लगाए गए हैं।
साथ ही इसकी अच्छी तरह से देखभाल करने वाले बच्चों को खास अवसर पर सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पौधों के बिना जीवन संभव नहीं है। पेड़-पौधों से ही हमें प्राण वायु प्राप्त होती है, लेकिन जिस तरह से पौधों की संख्या कम हो रही है उसे बढ़ाने के लिए सभी को प्रयास करना होगा। इस मौके पर प्रकाश दुबे, उमेश दुबे, आदित्य दुबे, अंशुमान दुबे, धनु दुबे, चंदन मिश्रा, दीपनारायण तिवारी, जज पाठक, नीरज पाठक, हिमांशु दुबे समेत काफी संख्या में शिष्य उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…