परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा विधानसभा क्षेत्र के मतदाता सूची में महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने का निर्देश बीएलओ को दिया गया है। बीएलओ घर- घर जाकर मतदाताओं का सर्वे कर रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी मिथिलेश कुमार साहू ने मतदाता सूची में लिंगानुपात सुधार का निर्देश दिया है। इसके आलाेक में जिला निर्वाचन अधिकारी सह डीएम ने सभी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों काे बूथवार अपने क्षेत्र में महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया है। इस आलोक में बीएलओ घर- घर जाकर महिला मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए फार्म छह भर रहे हैं। इस संबंध में बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह सेंगर ने बताया कि जो बीएलओ अपना सर्वे कार्य पूरा कर लिए हैं वे महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने का कार्य में लग जाएं।
बीडीओ ने बताया कि दारौंदा विधानसभा क्षेत्र के हसनपुरा प्रखंड में 11 मतदान केंद्र ऐसे हैं जहां पुरुष मतदाता के मुकाबले महिला मतदाता अधिक हैं। उसी प्रकार सिसवन प्रखंड में चार तथा दारौंदा प्रखंड में चार ऐसे मतदान केंद्र हैं जहां महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। अगर पूरे विधानसभा पर नजर डालें तो प्रखंडों की स्थिति इस प्रकार से है। दारौदा प्रखंड में कुल पुरुष 69573, महिला मतदाता 61890, थर्ड जेंडर मतदाता की संख्या तीन, कुल मतदाता 131466, लिंगानुपात 889.57 प्रतिशत है। सिसवन प्रखंड में कुल पुरुष मतदाता 61642, महिला मतदाता 54959, कुल 116606 है। हसनपुरा प्रखंड में पुरुष मतदाता 39709, महिला मतदाता 37284 तथा चार अन्य, कुल 76997 है। इस मामले में बीडीओ ने सभी बीएलओ को 930 का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि हर बूथ पर एक हजार पुरुष मतदाता में 930 महिला मतदाता हाेनी चाहिए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…