आंदर: शिक्षकों की बैठक में एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी में मंगलवार को बीईओ वीरेंद्र प्रसाद केसरी एवं स्वास्थ्य प्रबंधक अलाउद्दीन अंसारी की संयुक्त अध्यक्षता में प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई। बैठक में एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया। इसको लेकर विभिन्न मुद्दे पर प्रकाश डाला गया। साथ ही सभी प्रधानाध्यापकों के बीच दवा का वितरण किया गया। स्वास्थ प्रबंधक अलाउद्दीन अंसारी ने बताया कि एनीमिया एक गंभीर बीमारी है जो शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अपना शिकार बना लेती है।

इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है इस कार्यक्रम के तहत प्रत्येक बुधवार को पांच से नौ आयु के बच्चों को गुलाबी एवं 10 से 19 आयु के युवक-युवतियों को नीला रंग का गोली देना है। इस मौके पर प्रधानाध्यापक राममनोहर पाठक, राजेश कुमार सिंह, प्रशांत कुमार सिंह, अनिल प्रसाद, अतुल सिंह, विजय कुमार सिंह, संजय श्रीवास्तव, रौनक, श्याम प्रसाद गुप्ता, दीपक कुमार समेत दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026