परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के डिब्बी निवासी सीआरपीएफ जवान शिवपूजन ठाकुर पिछले चार दिनों से लापता हैं। वे नौ दिसंबर को गांव आने के लिए कोटा- पटना ट्रेन (संख्या 13240) में सवार हुए थे, लेकिन अपने घर नहीं पहुंचे । इससे स्वजन काफी चिंतित हैं और उन्हें अनहोनी की चिंता सता रही है।
स्वजनों का कहना है कि वह मथुरा में तैनात हैं। उनके मोबाइल से संपर्क करने के बावजूद उनसे बात नहीं हो पा रही है। बताया जाता है कि उनका मोबाइल मथुरा के एक सीआरपीएफ जवान के पास है। उस जवान ने बताया कि शिवपूजन अपनी मोबाइल यहीं छोड़ दिए हैं लेकिन वे कहां गए इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। उनकी पत्नी देवंती देवी, पुत्री मनीषा कुमारी, संगीता कुमारी सहित अन्य स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…