आंदर: सड़क दुर्घटना में घायल की इलाज के दौरान मौत, स्वजनों में मचा कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के कांधपाकड़ गांव के एक व्यक्ति की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान कांधपाकड़ निवासी गुलाबचंद गुप्ता के रूप में हुई है। वह सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाजरत थे। स्वजनों ने बताया कि गुलाब चंद चार अक्टूबर को अपने रिश्तेदार से मुलाकात कर घर लौट रहे थे। इस क्रम में दरौली में अज्ञात बाइक से धक्का लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोग उन्हें इलाज के लिए दरौली अस्पताल में भर्ती कराया जहां से चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायल की स्थिति गंभीर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया तथा सदर अस्पताल से गोरखपुर रेफर कर दिया गया। गुरुवार की रात उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया। इस घटना के बाद पत्नी राजकुमारी देवी समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृत गुलाब चंद को दो पुत्र मुकेश गुप्ता व रिकेश गुप्ता एवं एक पुत्री संजू कुमारी है जिनकी शादी हो चुकी है। गुलाबचंद की मौत की सूचना मिलते ही पूर्व जिला पार्षद शीतल पासवान, माले नेता चंद्रभान ठाकुर, बीडीसी दिनेश कुमार गुप्ता समेत मृतक के घर पहुंच स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। ज्ञात हो कि 11 अगस्त को इसी घर में कांधपाकड झरही नदी में एक महिला की मौत पर घंट बांधने व स्नान करने के दौरान पांच युवकों की मौत हो गई थी। दो माह में यह छठे व्यक्ति की मौत से गांव में शोक का माहौल है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024