बड़हरिया: चुनाव स्थगित होने पर प्रत्याशियों के चेहरे पर छाई रही है मायूसी

परवेज अख्तर/सिवान: 10 अक्टूबर को बड़हरिया नगर पंचायत चुनाव स्थगित होते ही प्रत्याशियों में छा गई मायूस,वही मुख्य पार्षद पद के लिये 9, उप मुख्य पार्षद पद के 12 और वार्ड पार्षद के 90 प्रत्यासियो ने चुनावी जंग में उतरकर चुनाव को रोचक ही बना दिया था। नगर पंचायत क्षेत्र की जनता चुनावी बयार से तरबोर हो चुकी थी। इसी बीच हाई कोर्ट के आदेश आते ही  अति पिछड़ा व पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग को चुनाव स्थगित करना पड़ा। चूनाव स्थागित होने से प्रत्यासिओं में काफी नाराजगी  महसुस की गई। अधिकांस प्रत्यासिओं के प्रचार वाहन 25 सितंबर को चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद नगर पंचायत के मीर सुरहिया से लेकर पचरुखीया टोला तक दिन में कई बार भ्रमण करते नजर आ रहे थे। मुख्य पार्षद पद के प्रत्यासिओं ने तो अपनी तमाम ताकतें झोंक रखी थी। उप मुख्य पार्षद पद के प्रत्यासी भी डोर टू डोर जाकर वोट मांगने में मसगूल थे।

इसी बीच चुनाव स्थगित करने के सूचना मिलते ही उनकी तमाम उम्मीदों पर पानी फेर दिया । बताया जाता है कि चार अक्टूबर की दोपहर को हाई कोर्ट से चुनाव स्थगन के आदेश आने के बाद प्रत्यासिओं सहित जनता को इस बात का विश्वास नहीं हुआ। चार अक्टूबर को बीडीओ, बीपीआरओ, जेएसएस के मोबाइल पर दोपहर से रात तक घण्टियाँ बजती रही और प्रत्यासी चुनाव स्थगन के मसले पर तरह तरह के सवाल पूछते रहे। फिर समाचार पत्रों में खबर छपने के बाद लोगों को विश्वास नहीं हुआ। यहां तक कि चुनाव स्थगित होने के चर्चाओं के बीच भी कई प्रत्यासिओं की प्रचार की गाड़ियां बड़हरिया बाजार सहित क्षेत्र में घूमती नजर आई। अब चुनाव स्थगित होने से पत्यासियों के चेहरे पर मायूसी देखी जा रही है। क्योंकि अधिकांश प्रत्यासिओं ने प्रचार में अच्छा खसा पैसे खर्च भी कर दिया था। उन्हें मलाल है कि फिर से तमाम चुनावी प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ेगा। प्रत्यासिओं के संख्या घटने और बढ़ने पर चुनाव चिन्ह बदलने का खतरा है। और पंपलेट, पोस्टर आदि बदलने पड़ेंगे। इस यहां पोह के स्थिति में प्रत्यासी मायूस नजर आने लगे हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024