आंदर: ट्रक फंसने से लगा जाम, लोग रहे हलकान

परवेज अख्तर/सिवान: आंदर-तियर मुख्य मार्ग पर असांव बाजार के समीप बुधवार को एक ट्रक बाजार में प्रवेश कर गया। इस दौरान दूसरे तरफ से भी वाहन बाजार में प्रवेश कर गया। बाजार में भीड़ होने के कारण वाहन दोनों वाहन भीड़ में फंस गए। इस दौरान असांव बाजार में काफी देर तक जाम लगा रहा। वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसे लोगों को इस भीषण गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम दिन में करीब 11 बजे से 12 बजे तक रहा।

बताया जाता है कि व्यवसायी व ठेला, खोमचा आदि द्वारा सड़क के दाेनों तरफ अतिक्रमण कर लिया गया है। वहीं दूसरी ओर चालक भी सड़क पर ही वाहन खड़ी कर यात्री को वाहन में बैठाते व उतारते हैं। इस कारण बाजार में हमेशा जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाने से स्थिति गंभीर होती जा रही है। इस पर प्रशासन को पहल करनी चाहिए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026