परवेज अख्तर/सिवान: आंदर लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत प्रखंड के जयजोर पंचायत को चयनित किया गया है। इसमें कचरा उठाव का कार्य स्वच्छता कर्मियों द्वारा जोर शोर से किया जा रहा है। इसी क्रम बुधवार स्वच्छता पर्यवेक्षक अजितेश प्रकाश सिन्हा व मुखिया राजू साह द्वारा डोर टू डोर घर-घर जाकर कचरा उठाव का शुल्क लिया गया।
स्वच्छता पर्यवेक्षक ने बताया कि कचरा उठाव के दौरान प्रत्येक घर से प्रतिदिन एक रुपया व प्रतिमाह 30 रुपये या सालाना 365 रुपये प्रत्येक घर से वसूली की जाएगी। शुल्क के बदले प्रमाण के लिए रसीद दिया जाएगा। साथ ही उस राशि को प्रखंड कोषांग में जमा किया जाएगा। उस राशि को पंचायत में ई-रिक्शा डस्टबिन समेत आदि कार्य में खर्च किए जाएंगे। ग्रामीण अपनी सुविधानुसार शुक्ल को दे सकते हैं। फिलहाल पहले दिन 30 घरों से नौ सौ रुपये की वसूली की गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…