परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के मानपुर पतेजी पंचायत में कार्यरत महिला जेई कुमकुम कुमारी के आवेदन पर असांव थाना की पुलिस ने जांच के बाद शनिवार की रात मानपुर पतेजी पंचायत सह बिजुलिया निवासी बीडीसी सदस्य गुलशन खातून व उसके पति एजाज खान के विरुद्ध प्राथमिकी की है। जेई ने आवेदन में आरोप लगाया था कि तीन मई को मुखिया लालमुनी द्वारा नाला की सफाई कराई जा रही थी इस दौरान बीडीसी व उनके पति द्वारा विरोध करते हुए कार्य को रोक दिया।
इसकी सूचना मुखिया द्वारा मुझे दी गई। जब मैं वहां जांच करने पहुंची तो बीडीसी सदस्य व उसके पति द्वारा दुर्व्यवहार किया गया तथा सरकारी कागजात फाड़ दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि प्राथमिकी कर ली गई है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…