बड़हरिया: मंदिर से नकद समेत 50 हजार की संपत्ति की चोरी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के सावना गांव स्थित मिरचइया बाबा मंदिर से शनिवार की रात चोरों ने 20 हजार रुपये नकद, मोटर व बैट्री की चोरी कर ली। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने बताया कि चोरों ने मंदिर के दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखे 20 हजार रुपये नकद, मोटर एवं बैट्री की चोरी कर ली। मोटर की कीमत करीब 10 हजार तथा बैट्री की कीमत करीब 20 हजार है।

ग्रामीणों ने बताया कि मिरचइया बाबा मंदिर में पूजा करने से लोगों की मन्नतें पूरी होती है और दानपात्र से प्राप्त राशि एवं चंदा एकत्रित कर प्रतिवर्ष अष्टयाम का आयोजन किया जाता है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। ग्रामीण दिलीप कुमार, स्वामीनाथ चौधरी, अर्जुन प्रसाद, हरिलाल प्रसाद, पप्पू बैठा, शिव शंकर साह, अनिल पटेल आदि ने पुलिस पर रात्रि में गश्त नहीं करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिस रात्रि में गश्त करती तो क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटना नहीं घटती। समाचार प्रेषण तक थाने में आवेदन नहीं दिया गया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026