✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के असांव पुराना पोखरा स्थित गंगा राम बाबा मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ को लेकर रविवार को हाथी-घोड़े व बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा यज्ञस्थल से आरंभ होकर असांव बाजार होते हुए मानपुर पतेजी स्थित तालाब के समीप पहुंची जहां से जल भरकर पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंची।
कलश यात्रा के दौरान जय श्रीराम, जय हनुमान, जय माता दी के जयकार से वातावरण भक्तिमय हो गया। यज्ञ आयोजन मंडल के सदस्यों ने बताया कि महायज्ञ की पूर्णाहुति आठ अप्रैल को होगी। इस दौरान प्रतिदिन पूजा के साथ प्रवचन, रामलीला व रासलीला का कार्यक्रम चलेगा। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…