✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के रिसौरा गांव के समीप 29 मार्च की रात एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने बाइक लूट की घटना में असफल होने पर भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के गजियापुर निवासी हदीस मियां के पुत्र जलालुद्दीन अंसारी को गोली मारकर घायल कर दिया था। इस मामले में घायल के भतीजा मो. उल्लास के आवेदन पर थाना में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है। थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस बदमाशों की पहचान में जुटी हुई है। बताया जाता है कि गजियापुर निवासी जलालुद्दीन अंसारी 29 मार्च की रात अपनी बाइक से हुस्सेपुर अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था।
तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम देने के लिए उसका पीछा किया। बदमाशों ने जलालुद्दीन को रुकने का इशारा किया, लेकिन जलालुद्दीन अनहोनी की आशंका देखते हुए अपनी बाइक क गति तेज कर दी। इस दौरान रिसौरा गांव के समीप बदमाशों ने फायर कर दिया। गोली लगने से जलालुद्दीन कुछ दूरी पर जाकर गिर पड़ा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सक द्वारा रेफर कर दिया गया। घायल का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…