आंदर: विष्णु महायज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के मसुदहा गांव स्थित शेषनाग बाबा मठ परिसर में आयोजित विष्णु महायज्ञ के लिए मंगलवार को हाथी-घोड़े व बैंड बाजे के साथ यज्ञाचार्य पं. लक्ष्मीनिधि मिश्र एवं यज्ञाध्यक्ष श्यामसुंदर दास महाराज के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा यज्ञ मंडप से आरंभ होकर भरटोलिया, गौरा, आंदर बाजार बाजार पहुंची जहां पूर्व से दरौली सरयू नदी से टैंकर में लाकर जल भरकर श्रद्धालु पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंचे जहां यज्ञाचार्य के नेतृत्व में महायज्ञ आरंभ हुआ। कलश यात्रा के दौरान जय श्रीराम, जय हनुमान व हर-हर महादेव के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा।

यज्ञाचार्य ने बताया कि महायज्ञ की पूर्णाहुति 31 मई को हवन पूजा के साथ की जाएगी। महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन सुबह सात बजे से 11 बजे तक पूजन, शाम छह बजे से रात्रि नौ बजे तक पं. अंकित महाराज द्वारा प्रवचन प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं वृंदावन से आए हुए कलाकारों द्वारा दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक रामलीला एवं रात्रि नौ बजे से 12 बजे तक रासलीला का मंचन किया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026