परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के जिगरहवां बाजार स्थित एक हार्डवेयर की दुकान से सोमवार की रात चोरों ने 44 हजार रुपये नकद समेत दो लाख की संपत्ति की चोरी कर ली। इस घटना के बाद व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। पीड़ित दुकानदार अखिलेश कुमार ने थाना को सूचना दी है। पीड़ित दुकानदार अखिलेश कुमार ने बताया कि वह सोमवार की रात अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था तभी चोरों ने दुकान का ताला तोड़ व दुकान का एस्बेस्टस हटा दुकान में प्रवेश कर गए तथा दुकान से 44 हजार रुपये नकद, पेंट समेत दो लाख की संपत्ति की चोरी कर ली। जब मंगलवार की सुबह दुकान पहुंचा तो दुकान में सामान यत्र-तत्र बिखरा हुआ था। घटना की सूचना थानाध्यक्ष को दी। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस बल को भेजा गया है। आवेदन मिलते ही प्राथमिकी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…