आंदर: मारुति नंदन महायज्ञ को ले निकाली गई कलश यात्रा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के खरदरा गांव में नवनिर्मित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित मारुतिनंदन महायज्ञ को ले यज्ञ संरक्षक शिरोमणि काशीदास त्यागी महाराज एवं यज्ञाचार्य परमहंस पांडेय के नेतृत्व में गुरुवार को हाथी-घोड़े व बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा यज्ञस्थल से निकलकर तियर गांव होते हुए दरौली सरयू नदी पहुंची जहां आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जलभरी कर पुन: यज्ञ स्थल पर लौटी। कलशयात्रा में खरदरा, कांधपाकड़, फाजीलपुर, गहिलापुर, नोनिया टोला, बिजुलिया, करमौल समेत आदि गांव के 2001 कन्या समेत काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

यज्ञ संरक्षक ने बताया कि महायज्ञ में अयोध्या के कथावाचक अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता परमपूज्य मानस मधुकर महाराज द्वारा प्रतिदिन शाम छह बजे से रात्रि नौ बजे तक प्रवचन प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं दिन में प्रतिदिन सुबह आठ बजे से 11 बजे तक वैदिक पूजन, दोपहर 12 से तीन बजे तक रामलीला, शाम तीन बजे से छह बजे तक हवन व आरती तथा रात्रि नौ बजे से 12 बजे तक रासलीला का मंचन किया जाएगा। महायज्ञ की पूर्णाहुति तीन मई को हवन पूजा व भंडारे के साथ की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024