भगवानपुर हाट: पंचायत उप चुनाव की घोषणा होते ही तैयारी में जुटा प्रशासन

परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत उप चुनाव की तिथि घोषित करने के साथ ही स्थानीय प्रशासन चुनाव कार्य में जुट गया है। उपचुनाव की तिथि निर्धारित होते ही संंबंधित पंचायतों में सरगर्मी बढ़ गई है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की तिथि घोषित होने पर बीडीओ डा. कुंदन ने बताया कि प्रखंड में कुल 10 रक्त पदों पर उप चुनाव कराया जाना है।

उन्होंने बताया कि सराय पड़ौली पंचायत के भाग संख्या तीन के पंचायत समिति के एक पद, भीखमपुर पंचायत के वार्ड संख्या एक एवं पांच तथा महम्मदा पंचायत के वार्ड संख्या 10 में वार्ड सदस्य पद का चुनाव होगा तथा पंच पद के लिए सराय पड़ौली पंचायत में पंच के भाग संख्या सात एवं 11, खेढ़वा पंचायत के पंच के भाग संख्या तीन एवं चार, मीरजुमाला पंचायत में पंच के भाग संख्या तीन तथा मोरा खास के भाग संख्या 10 पर पंच पद का चुनाव होना है।

उन्होंने बताया कि रिक्त पदों पर होने वाले उप चुनाव के लिए तीन से नौ मई तक नामांकन होगा। 10 से 12 मई तक जांच की जाएगी। नाम वापसी की तिथि 15 मई तथा मतदान 25 मई को होगा। चुनाव परिणाम 27 मई को घोषित किया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026