आंदर: प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व जेनरेटर आपरेटर पर मारपीट करने व सोने की चेन छीनने का आरोप

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सोमवार की रात प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं जेनरेटर आपरेटर द्वारा चिकित्सक रविप्रकाश को मारपीट कर सोने का चेन छीन लिया। इस घटना के बाद स्वास्थ्य केंद्र में अफरा तफरी मच गई। कर्मी व मरीजों में तरह- तरह की चर्चाएं होने लगी है। इस मामले में चिकित्सक रविप्रकाश ने मंगलवार को थाना में आवेदन देकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अमितेश कुमार एवं जनरेटर आपरेटर राकेश कुमार सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है।

दिए गए आवेदन में बताया है कि उक्त दोनों लोग सोमवार की रात शराब के नशे में धुत होकर मुझे एक कमरा में बंद कर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिए। साथ ही राकेश कुमार सिंह द्वारा मेरे गले से सोने की चेन छीन लिया गया। मेरे द्वारा शोर मचाने पर अन्य कर्मी आकर मेरी जान बचाए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने के पूर्व दोनों आरोपित फरार हो गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि प्राथमिकी कर मामले की जांच की जा रही है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि मेरे ऊपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026