परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख को गाली गलौज करने और जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को थाना क्षेत्र के शिवराजपुर से हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि हिरासत में लिया गया युवक गोपालगंज के दिघवलिया निवासी साहब राजा से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि सोमवार को पूर्व उप प्रमुख फहीम आलम ने अज्ञात के विरुद्ध थाना में आवेदन देकर गाली गलौज करने एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था।
पूर्व उप प्रमुख ने आरोप लगाया कि जब हमलोग छानबीन किए तो उक्त युवक पर शक हुआ। इस पर 112 पर काल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर वह युवक भागने लगा, जिसे पुलिस ने उसे दबोच लिया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि युवक के मोबाइल की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…