परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को स्वास्थ्य प्रबंधक अलाउद्दीन अंसारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक हुई। बैठक में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना टेली मेडिसिन अभियान को सफल बनाने पर चर्चा की गई। स्वास्थ्य प्रबंधक ने बताया कि बुधवार से प्रखंड के सभी उपस्वास्थ्य केंद्रों में टेली मेडिसिन अभियान का शुभारंभ किया जाएगा।
इस सेवा के शुरुआत से विशेष चिकित्सकों के न होने पर भी मरीज को बेहतर इलाज व सलाह की सुविधा उपलब्ध होगी। मरीज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से ही अपना इलाज देश के किसी भी बड़े अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक से करा सकेंगे। बैठक में बीसीएम मधुरेंद्र कुमार, सतीस कुमार, संतोष कुमार, सुनीता देवी, जयश्री कुमारी समेत दर्जनों स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…