परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के सेमाटार गांव में मंगलवार की सुबह रामदेव यादव के झोपड़ीनुमा घर में आग लगने से अनाज, कपड़ा, भुसा समेत करीब 50 हजार से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। समाचार प्रेषण तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।घटना के संबंध में पीड़ित रामदेव यादव ने बताया कि परिवार के सदस्य घर में अपने काम में व्यस्त थे तभी उनके झोपड़ीनुमा घर में आग की लपट व धुआं निकलता दिखाई दिया।
इस दौरान अफरातफरी मच गई। स्वजन शोर मचाना शुरू किए। ग्रामीण अभी कुछ समझ पाते तथा आग पर काबू पाते घर में रख अनाज, कपड़ा, बर्तन, भुसा, कागजात समेत 50 हजार से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। ग्रामीण किसी तरह आग पर मिट्टी, पानी, बालू, कीचड़ व पंपसेट चलाकर आग पर काबू पाया। ग्रामीणों के अनुसार इस अगलगी में दो झोपड़ियां जली हुई है। यदि समय रहते ग्रामीण आग पर काबू नहीं पाते तो मोहल्ले में काफी नुकसान होता। आग कई घरों को अपने आगोश में ले लेता। इस संबंध में अंचलाधिकारी शंभूनाथ राम ने बताया कि पीड़ित द्वारा आवेदन मिलने बाद इसकी जांच कर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…