परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के बरवा गांव स्थित व्रंशी ब्रह्ममंदिर परिसर में शुक्रवार को यज्ञ संरक्षक काशीदास त्यागी महाराज एवं यज्ञाचार्य पं. अरविंद मिश्रा के सानिध्य में 22 मार्च से शुरू होनेवाले रुद्र महायज्ञ की तैयारी को लेकर बैठक हुई। बैठक में महायज्ञ की तैयारी की समीक्षा की गई। इस दौरान महायज्ञ की सफलता को ले चर्चा की गई। यज्ञ संरक्षक ने बताया कि आयोध्या, वृंदावन समेत आदि जगहों से प्रसिद्ध साधु- संत महंत शामिल होंगे। प्रवचनकर्ता हेमंत शास्त्री महाराज अपने मुख से ग्रामीणों को कथा सुनाएंगे।
महायज्ञ की शुरुआत 22 मार्च को जलयात्रा के साथ होगी तथा एक अप्रैल को हवन पूजा एवं भंडारे के साथ महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी। महायज्ञ में रामलीला, रासलीला का आयोजन किया गया। साथ ही यज्ञ स्थल पर मनोरंजन के लिए मौत का कुआं, झूला, मीना बाजार, परचून, मिठाई आदि की दुकानें लगेंगे। बैठक में राममनोहर पाठक, जज पाठक, सुरेंद्र पाठक, संजय पाठक, राजेश शर्मा, अंगेश पाठक समेत काफी संख्या ग्रामीण उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…