सिसवन: अगलगी में पांच हजार नगद सहित पचास हजार की संपत्ति जलकर राख

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के भीखपुर पंचायत के जगदीशपुर गांव में गुरुवार की देर रात्रि एक झोपड़ीनुमा घर में आग लगने से पांच हजार रुपये नकद सहित करीब 50 हजार की संपत्ति जलकर राख हो गई। ग्रामीणों द्वारा काफी मशक्कत किे बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। इस संबंध में यदुनाथ राम ने सिसवन थाना एवं अंचलाधिकारी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि यदुनाथ राम के परिवार के सदस्य गुरुवार की रात भोजन करने के बाद सो गए थे। तभी देर रात्रि उनकी झोपड़ीनुमा घर में आग लग गई।

अभी स्वजन व ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक देखते ही देखते आग फैल गई और पूरे झोपड़ी को अपने आगोश में ले लिया। इस दौरान झोपड़ी समेत उसमें रखा पांच हजार रुपये नकद, अनाज, कपड़ा समेत करीब 50 हजार से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के घंटों प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में यदुनाथ राम ने सिसवन थाना एव अंचलाधिकारी को लिखित आवेदन दिया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026