आंदर: सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत, शोक की लहर

परवेज अख्तर/सिवान: जामापुर-आंदर मुख्य मार्ग के संथु तीन मुहानी पर बीते देर शाम सड़क दुर्घटना में बाइक चालक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक आंदर थाना के संजलपुर निवासी स्व राम एकबाल पांडे के 50 वर्षीय पुत्र अजय पांडे है. मृतक तीज का बाजार करने जीरादेई के जामापुर बाजार गये थे. तभी संथु तिनमुहानी के समीप अनियंत्रित बोलोरो ने ठोकर मार दिया. जिससे गंभीर रुप से घायल हो गये.

आनन फानन में पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए स्थानीय क्लिनिक ले गये. जहां घायल की स्थिति गंभीर होने पर सीवान सदर अस्पताल ले गये.जहां चिकित्सकों ने गोरखपुर रेफर कर दिया. तभी रास्ते में मौत हो गयी. मौत की घटना सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में चीख चीत्कार मच गया. सभी रोने बिलखने लगे. बताया जा रहा है कि मृतक की कोई संतान नहीं है. घटना के बाद मृतक की मंजू देवी का रो रोकर हाल बुरा है. वहीं शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव का अंतिम संस्कार गांव स्थित श्मशान घाट पर किया गया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026