परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के तितरा उत्तर टोला गांव में बेखौफ अपराधियों ने शनिवार की देर रात एक महिला को गोली मारकर जख्मी कर दिया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सको ने महिला की नाजुक स्तिथि को देख सीवान रेफर कर दिया. गोली चलने के बाद आस पास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल कायम हो गया. घायल महिला हरेराम यादव की 55 वर्षीय पत्नी मीना देवी है.
इधर थाना प्रभारी को गोली चलने की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गये. वही गोली चलने के कारणों का पता नही चल पाया है. घायल मीना देवी के आवेदन पर पुलिस ने दो अज्ञात अपराधियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पीड़ित के आवेदन के अनुसार मेरे घर पर करीब 11 बजे रात में दो अज्ञात अपराधी आये और बिना कुछ कहे गोली मारकर फरार हो गये. इस संबंध में थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…