आंदर: बिजली का एलटी तार गिरने से अधेड़ व्यक्ति की मौत

परवेज अख्तर/सिवान: आंदर थाना क्षेत्र के तियांय गांव निवासी शिव जन्म मांझी (50) की बिजली का एलटी तार टुटकर शरीर पर गिरने से मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों मे कोहराम मच गयी. सभी रोने बिलखने लगे. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मृतक बीते शाम तियांय बाजार में सब्जी खरीदने जा रहे थे. तभी स्वामीनाथ मांझी के घर के समीप बिजली के पोल से अचानक एलटी तार कटकर शरीर पर गिर गया. जिससे घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने शिव जन्म मांझी को बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली.

ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी. घटना के बाद पुलिस घटना स्थल पहुंच कर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया. मृतक की एक 17 साल की पुत्री है. घटना के बाद मृतक की पत्नी सुशीला देवी सहित पुत्री का रो-रोकर हाल बुरा है. वहीं घटना को लेकर पूरे गांव मे शोक की लहर है. माले प्रखंड सचिव युगल किशोर ठाकुर, जिला पार्षद योगेंद्र यादव व मुन्ना गुप्ता ने सरकार से मुआवजे की मांग की है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026