✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
भगवानपुर हाट थाना के एनएच 227 ए मलमलिया मशरक पथ पर गुरुवार की रात्रि मेंमघरी मोड़ के समीप बाइक दुर्घटना में मृत पड़े एक व्यक्ति की पहचान मैरवा के मनन गिरी के रूप में हुई है. शव को रात्रि गस्ती में निकली पुलिस ने अपने कब्जे में ले पोस्मार्टम में भेज दिया. रात्रि गस्ती में एएसआई शशि भूषण कुमार दलबल के साथ उक्त मार्ग से पुलिस वाहन से गुजर रहे थे कि सड़क पर एक व्यक्ति को लहूलुहान पड़ा देखा. उन्होंने घायल के पास पहुंच देखा की वह मृत पड़ा है. इसकी सूचना थानाध्यक्ष को दी.
थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि दुर्घटना का कारण पता नहीं चल सका है. परंतु किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से होने से इंकार नहीं किया जा सकता. पुलिस गुरुवार के रात में ही शव को पोस्मार्टम में सदर अस्पताल सिवान भेज दिया . थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के जेब से मिले कुछ कागजात के आधार पर शव की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के गोसाई टोला बड़गांव निवासी जितेंद्र गिरी का पुत्र मनन कुमार गिरी के रूप में किया गया है. उन्होंने बताया घटना के सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है. परिजन पोस्मार्टम के बाद शव को अपने साथ ले गए. खबर प्रेषण तक प्राथमिकी नहीं हुई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…