परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के स्टेट बैंक के पीछे स्थित एक स्वर्ण व्यवसायी के घर पर अज्ञात बदमाशों ने मंगलवार की संध्या फायरिंग की। इस कारण घर में बैठे लोगों में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आंदर थाना के इंस्पेक्टर कुमार वैभव व एसडीपीओ फिरोज आलम घटनास्थल पर पहुंचकर मामलें की जांच में जुट गए । बताया जा रहा है कि आंदर बाजार निवासी राधेश्याम सोनार के परिवार अपने घर में बैठे हुए थे इसी दौरान दो से तीन की संख्या में अज्ञात बदमाश आए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए।
इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं रही। चर्चाओं की मानें तो स्वर्ण व्यवसायी से बदमाशों ने फिरौती के नाम पर 50 लाख रुपया की मांग की थी लेकिन व्यवसायी द्वारा फिरौती देने से इन्कार कर दिया गया था। मामले में आंदर थाना के इंस्पेक्टर कुमार वैभव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…