सिवान नगर में हथियार के साथ तीन गिरफ्तार, जेल

एक देसी कट्टा, दो कारतूस, तीन मोबाइल बरामद, बाइक जब्त

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के आंदर रेलवे ओवरब्रिज से पुलिस ने मंगलवार की देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से एक देसी कट्टा, दो कारतूस व तीन मोबाइल बरामद कर लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान आंदर थाना क्षेत्र के बेलवासा निवासी सहदेव यादव, छजवा निवासी विशाल कुमार व बीगू कुमार के रुप में हुई है। इस संबंध में नगर इंस्पेक्टर सुदर्शन राम ने बताया कि गश्ती दल द्वारा आंदर ओवरब्रिज पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान आंदर की ओर से एक बाइक पर सवार तीन युवक आते दिखे।

उन्हें रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे भागने लगे। जिनका पीछा कर पकड़ लिया गया। इस दौरान उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में उनके पास से एक देसी कट्टा, दो कारतूस व तीन मोबाइल बरामद किया गया। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर थाना लाया गया। साथ ही उनकी बाइक को जब्त कर लिया गया। युवकों से पूछताछ के बाद उनके विरुद्ध थाना कांड संख्या 501/23, भादवि की धारा के तहत आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी करते हुए जेल भेज दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026