परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर-दरौली मुख्य मार्ग अवस्थित बलहूं गांव स्थित झरही नदी पुल के समीप शनिवार की देर शाम हथियार का भय दिखाकर दो अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की बाइक छीन ली। इस मामले में पीड़ित उत्तर प्रदेश के बलिया के रसड़ा थाना क्षेत्र के खड़सरा निवासी अनिल सिंह के पुत्र विपिन सिंह ने शनिवार की रात दरौली थाना में आवेदन देकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी कराई है।
आवेदन में बताया है कि वह अपने ननिहाल रघुनाथपुर थाना के आदमापुर गांव से लौट रहा था। तभी रघुनाथपुर-दरौली मुख्य मार्ग के बलहूं गांव के समीप झरही नदी पुल के समीप अज्ञात बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर बाइक छीन ली और विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि प्राथमिकी कर मामले की छानबीन की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…