सिवान: नाफिस में जिले के आठ सौ बदमाशों का हुआ डाटा अपलोड

बदमाशों का फोटो के साथ फिंगर प्रिंट भी हो रही संग्रहित

परवेज अख्तर/सिवान: पुलिस लाइन स्थित नेशनल आटोमैटिक फिंगर आइडेंटिटी सिस्टम (नाफिस) कार्यालय में बदमाशों का डाटा अपलोड हो रहा है। पुलिस जिले के बदमाशों का पूरा डाटा आनलाइन अपने साइबर सर्वर में फीड कर रही है। अभी तक नाफिस केंद्र में जिले के आठ सौ बदमाशों का डाटा अपलोड हुआ है। इसमें बदमाशों की तस्वीर के साथ साथ फिंगर प्रिंट भी संग्रहित हो रही है। ऐसे में यदि कोई बदमाश फिर से अपराध करता है और उसके अंगूली के निशान वहां मिलते हैं तो उसकी उपस्थिति की जानकारी तुरंत मिल जाएगी। पुलिस गिरफ्त में आने वाले अपराधी जेल जाने से पहले नाफिस सेल में पहुंचेगा।

दूसरे जगहों पर नाम बदल कर रहने वाले भी आएंगे गिरफ्त में

कई बार बदमाश अपराध करने के बाद दूसरे राज्यों में या अन्य स्थानों पर नाम बदलकर रहने लगते हैं। पुलिस पहले से उसका फिंगर प्रिंट आनलाइन करके रखेगी तो,जैसे ही कहीं भी फिंगर का उपयोग होगा नेशनल आटोमेटिक फिंगर आइडेंटिटी सिस्टम से पता चल जाएगा कि वो अपराधी कहां है। इससे उसे आसानी से पकड़ा जा सकेगा।

पुलिस का काम हुआ आसान

पुलिस के अनुसार बदमाशों का डाटा आनलाइन पूरे भारत में भी हो रहा है। यह डाटा नेशनल आटोमेटिक फिंगर आइडेंटिटी सिस्टम में अपलोड हो रहा है। ऐसा हो जाने से पुलिस का काम काफी आसान हो गया है। पुलिस एक जगह पर बैठकर इंटरनेट की मदद से कुछ ही मिनट में यह पता लगा लेगी कि पकड़ा गया युवक पहली बार अपराध कर रहा या बार-बार। उसके खिलाफ कहां-कहां क्या-क्या अपराध दर्ज है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026