✒️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में गुरुवार को एक बंदर ने चार लोगों तथा दो मवेशियों को काटकर घायल कर दिया। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। बंदर के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग बंदर के आतंक सहमे हुए हैं। घायलों की पहचान पिपरा गांव निवासी राजबली पंडित, महातम भगत, अभय सिंह, संजोती देवी के रूप में हुई है। ग्रामीण राधेश्याम भक्त, लव सिंह, गोविंदा कुशवाहा, नंदेश्वर सिंह, जितेंद्र कुशवाहा, धर्मेंद्र सिंह, रंजीत सिंह, भिखारी सिंह, आदित्य सिंह, गोलू सिंह आदि ने वन विभाग से बंदर को पकड़ने की मांग की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…