हसनपुरा: बैठक में बीएलओ को नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की दी गई जानकारी

✒️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को एसडीओ रामबाबू की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी बीएलओ की बैठक हुई। बैठक में मास्टर ट्रेनर नंदन पाठक ने बीएलओ को मतदाता सूची से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी दी गई। उन्होंने नाम जोड़ने के लिए, शुद्धिकरण करने एवं मृत मतदाताओं का सूची से नाम हटाने के लिए प्रपत्र भरने की जानकारी दी। इस क्रम में उन्हें घर-घर जाकर जानकारी हासिल करने को कहा। उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2023 से वैसे मतदाता जिनकी आयु 18 हो चुकी है वैसे लोगों को विशेष कैंप के माध्यम से प्रपत्र-6 प्राप्त कर मतदाता सूची में नाम जोड़ने का कार्य करेंगे।

इसके लिए 12 व 13 नवंबर को मतदान केंद्रों पर शिविर का आयोजन करना है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सभी बीएलओ को प्रपत्र उपलब्ध करा दिया गया। इस मौके पर सी सीओ प्रभात कुमार, बीएलओ अब्दुर्रहमान अंसारी, कमलेश कुमार राम, जमा अहमद रिजवी, प्रवीण श्रीवास्तव, बृज कुमार साह, मनोज राम, बलिराम प्रसाद, कन्हैया प्रसाद, सुशील कुमार पंड़ित, सोहैल अख्तर, अमरनाथ पाठक, संजीत उपाध्याय, देवानंद कुमार, कुतुब तारा, गुलफेशा तरन्नुम, मिथलेश भगत, रिंकू कुमारी समेत रघुनाथपुर विधानसभा के 44 तथा दारौंदा विधानसभा के 73 बीएलओ शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026