आंदर: प्रधानाध्यापक व शिक्षकों के विवाद की जांच करने पहुंचे अधिकारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के खेढ़ाए स्थित उत्क्रमित मध्य सह माध्यमिक उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक व नियोजित शिक्षकों के बीच चल रहे विवाद की जांच करने के लिए शनिवार को बीडीओ कुणाल कुमार, सीओ रामेश्वर राम एवं थानाध्यक्ष कुमार वैभव पुलिस बल के साथ विद्यालय पहुंचे। यहां प्रधानाध्यापक व नियोजित शिक्षकों से पूछताछ की। वहीं प्रधानाध्यापक हरिशंकर यादव के रवैया को देखते हुए पदाधिकारियों ने फटकार लगाई और कार्रवाई करने की बात कही।

वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि नियोजित शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापक से विवाद का कारण लिखित सोमवार को लाकर कार्यालय में जमा करें और इस समस्या का निदान करने के लिए वरीय अधिकारी को भेजा जाएगा। ज्ञात हो कि दो माह से प्रधानाध्यापक हरिशंकर यादव एवं नियोजित शिक्षकों के बीच विवाद चल रहा है। विवाद का मुख्य कारण प्रधानाध्यापक शिक्षकों को पुरानी उपस्थिति पंजी पर हाजिरी बनाने नहीं दे रहे हैं। वहीं शिक्षकों की सितंबर की अनुपस्थिति नहीं भेजी गई है, इसको लेकर मामला बढ़ता जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024