परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित सीपीआइ कार्यालय में शनिवार को महागठबंधन कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जितेंद्र राम तथा संचालन राजद नेता अरविंद कुमार गुप्ता ने किया। बैठक में आज के राजनीतिक परिवेश एवं हालात में डा. भीमराव आंबेडकर की प्रासंगिकता विषय पर चर्चा एवं मंथन किया गया। बैठक में छह दिसंबर को डा. आंबेडकर की पुण्यतिथि (परिनिर्वाण) पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोगों को जागरूक करने पर बल दिया गया।
बैठक में स्वतंत्रता सेनानी मुंशी सिंह, पूर्व विधायक हेमनारायण साह, अधिवक्ता रवींद्र सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष श्यामदेव राय, दयानंद दुबे, कांग्रेस नेता रमेश उपाध्याय, जिला पार्षद चंद्रिका राम, पूर्व जिला पार्षद अजय मांझी, विजय कुमार प्रसाद, इदरीस अंसारी, रामायण सिंह, सुरेंद्र तिवारी आदि उपस्थित थे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…