✍️ परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के जयजोर गांव में मंगलवार की शाम किसी बात को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों से खूब लाठी-डंडा चलने लगा। इस क्रम में चाकू लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान जयजोर निवासी दीनानाथ राजभर के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच स्थिति को नियंत्रण करने में जुटी हुई थी। बताया जाता है कि जयजोर गांव में मंगलवार की शाम रशेंद्र ठाकुर एवं दीनानाथ राजभर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
इस पर रशेंद्र ठाकुर ने दीनानाथ राजभर के सीने में चाकू से वार कर दिया इससे दीनानाथ राजभर की घटनास्थल पर मौत हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष से लाठी-डंडा तथा ईंट-पत्थर चलने लगे। घटना की सूचना किसी ने थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। समाचार प्रेषण तक मृत व्यक्ति का शव घटनास्थल पर पड़ा हुआ था। थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि मामले को शांत कराने प्रयास किया जा रहा है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव का पंचनामा होने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…