✍️ परवेज अख्तर/सिवान: हसनपुरा सीओ प्रभात कुमार ने अगलगी के मामले में मार्केट मालिकों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। इसमें तारकेश्वर साह, गंगा साह, सूरज सूरज साह उर्फ कालीचरण साह को नामजद किया है। सीओ ने आरोप लगाया है कि 12 नवंबर की रात आठ बजे सूचना मिली कि बाइक पार्ट्स, पुराना मोबाइल, डीजल व पेट्रोल दुकान में आग लग गई है। इसकी सूचना पर हम पहुंचे तो देखा कि उपरोक्त सभी उपस्थित थे और थाना के कर्मी के अलावा पदाधिकारी व आसपास के लोग आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे।
थोड़ी देर के बाद अग्निशमन के तीन गाड़ियां पहुंचकर आग बुझाने में लग गई और काफी हद तक आग पर काबू भी पा लिया गया था। तभी अचानक अंदर से एक ड्राम फटने के साथ-साथ ज्वलनशील पदार्थ के साथ आग करीब 60 से 70 फीट तक पहुंच गई। बीच बचाव में आग से 17 लोग के अलावा अन्य भी घायल हो गए थे। इसमें आठ लोगों का इलाज पटना तथा दो लोगों का इलाज गोरखपुर में चल रहा है। इस मामले में सीओ ने तारकेश्वर साह, गंगा साह, सूरज सूरज साह उर्फ कालीचरण साह को नामजद किया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…