परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के पतार स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में गुरुवार को प्रधानाध्यापक प्रशांत कुमार सिंह की देखरेख छात्र- छात्राओं द्वारा पौधारोपण किया गया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि छात्र- छात्राओं द्वारा दर्जनों बरगद का पौधा लगाया गया। उन्होंने बताया कि बरगद का पेड़ जीवनचक्र की निरंतरता का प्रतीक है।
वटवृक्ष या कल्पवृक्ष के नाम से प्रसिद्ध इस वृक्ष का अस्तित्व मात्र गांवों तक सीमित होकर रह गया है। विशेषज्ञ बताते हैं कि यह दूसरे पेड़ों के मुकाबले पांच गुना अधिक आक्सीजन प्रदान करता है। इस मौके पर शिक्षक वीरेंद्र बैठा, पुष्पा कुमारी, मीना देवी, प्रीति राय, प्रमिला देवी, रामप्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…