परवेज अख्तर/सिवान: जिले के चैनपुर ओपी के रामगढ़ गांव में अपने रिश्तेदार के घर आए एक युवक की बाइक में शरारती तत्वों ने आग लगा दी जिससे उसकी बाइक जलकर राख हो गई। घटना के बाद दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाया हैं। पीड़ित युवक गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद निवासी अरुण बांसफोर ने बताया कि वह बीते कुछ माह पहले अपने रिश्तेदार चैनपुर ओपी क्षेत्र के रामगढ़ निवासी अमरजीत बांसफोर को कर्ज के रूप में कुछ पैसा दिया था।
गुरुवार को अपना पैसा मांगने के लिए रामगढ़ गांव पहुंचा था, तभी अमरजीत बांसफोर व उनके परिजनों ने मेरे साथ मारपीट की तथा बाइक में आग लगा दी। इस मामले में आरोपित पक्ष के अमरजीत बांसफोर ने कहा कि पीड़ित व्यक्ति मेरा रिश्तेदार है। वह मेरे घर पर शराब की नशे में आया और गाली गलौज करने लगा। जब हम लोगों ने इसका विरोध किया तो हम लोग को गलत केस में फंसाने की नीयत से बाइक में आग लगा दी। इधर घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…