परवेज अख्तर/सिवान: स्थानीय थाने के खेड़ाय गांव निवासी रामायण चौहान ने स्थानीय थाने में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है। आवेदन में कहा है कि रघुनाथपुर के गम्भीरार गांव निवासी ठेकेदार अजय राम व थाना क्षेत्र के खेड़ाय गांव निवासी पवन कुमार राम ने उनके पुत्र को लापता कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
थाने में दिए आवेदन में लिखा गया है कि पचरुखी के हरदिया में काम करने के दौरान उसका पुत्र रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। उसे ढूंढ़ने का काफी प्रयास किया गया। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…