परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया विधायक बच्चा पांडेय व पूर्व एमएलसी टुन्न जी पांडेय के खिलाफ उनके चचेरे भाई ने घर में चोरी करने की दरौली थाने में शिकायत दर्ज करायी है। दोनों भाईयों पर लगे आरोपों की पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है। हालांकि यह मामला नवंबर महीने का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार नेतवार निवासी पीड़ित चचेरा भाई राकेश पांडेय ने पुलिस को बताया है कि वह मुंबई में रहकर नौकरी करता है। विगत कुछ महीने से एमएलसी उसकी जमीन हड़पना चाहते हैं, इसे लेकर उन्होंने मोबाइल फोन पर हत्या कर देने की धमकी भी दे चुके हैं। जिसके डर से घर पर कोई नहीं रहता है और घर में ताला लगा रहता है।
इधर उसके घर में जाने का रास्ता भी बंद कर दिया गया है। 28 नवंबर को जब उसकी बहन अनाज बंटवाने घर पर गयी तो पाया कि घर से करीब पचास लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली गयी है और कमरों में सामान बिखरे पड़े हैं। चोरी की खबर उसने मेरे मोबाइल फोन पर दी। जब वह घर पर आया तो पाया कि घर में रखा आभूषण व कीमती कपड़े सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया है। उसे पूर्ण विश्वास है कि टुन्न जी पांडेय, बच्चा पांडेय दोनों भाई व मुनमुन पांडेय उर्फ अभिषेक पांडेय ने चोरी की इस घटना को अंजाम दिया है। वहीं थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…