परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के घेराई गांव निवासी बदमाश मंटू दुबे के सुरक्षा गार्ड से एसआइटी द्वारा मोबाइल से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान सुरक्षा गार्ड ने बताया कि मेरी तबीयत खराब हो गई थी। 14 नवंबर को पटना इलाज कराने के लिए चला आया हूं।ज्ञात हो कि 15 नवंबर की शाम एसआइ की टीम द्वारा मंटू दुबे के घर पर छापेमारी की गई थी।
इस दौरान एक पिस्टल 62 जिंदा गोली गोली, साढ़े 16 लीटर अंग्रेजी शराब, पांच मोबाइल एवं वाकी टाकी समेत आदि सामान के साथ मंटू दुबे एवं बलिया जिला के डुमरहन थाना के बंधुचक निवासी अर्जुन साहनी को गिरफ्तार कर 16 नवंबर को प्राथमिकी के बाद जेल भेज दिया गया था। मंटू दुबे के खिलाफ पूर्व में आंदर थाना में बाइक छिनतई व अन्य मामलें में तीन केश दर्ज हैं। वही मंटू दुबे के जेल जाने के बाद सुरक्षा गार्ड को हटा दिया गया है। इस संबंध में आंदर थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि सुरक्षा गार्ड से पूछताछ करने के बाद एसपी को रिपोर्ट भेज दी गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…