बड़हरिया: बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 95 हजार रुपये छीने

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में शुक्रवार को एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने एक माइक्रो फाइनेंसिंग कंपनी के कर्मी से एक 95 हजार रुपये की छिनतई की घटना को अंजाम दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस बैंक के कर्मी नीरज कुमार मीरगंज से मथुरापुर होकर सिवान जा रहे थे। इसी क्रम में मथुरापुर के करीब बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घेरकर उनके पास से 95 हजार रुपये छीन लिए और वहां से फरार हो गए।

इस संबंध में फाइनेंस कर्मी ने बड़हरिया थाना में अज्ञात के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया जाता है कि फाइनेंस कर्मी मुजफ्फरपुर के हुसेपुर गांव के निवासी हैं और वे आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस की शाखा मीरगंज शाखा में कार्य करते हैं। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026